Rajasthan Police Ki Taiyari Kaise Kare in Hindi | राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की तैयारी कैसे करें?

दोस्तों आज हम आपको Rajasthan Police Constable की तैयारी के बारे में जानकारी देंगे। आज इस पोस्ट में Duniyatarget.com के माध्यम से सब कुछ विस्तार से जानेंगे।

सबसे पहले हम जानेंगे कि Rajasthan Police Constable में भर्ती होने के लिए क्या करना चाहिए। कैसे आप तैयारी कर सकते? Rettern Exam कैसे होगा और Physical Test में क्या क्या करना है और Final Merit कैसे बनती है? आज इस ब्लॉग में हम राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के बारे में सब कुछ जानेंगे। तो चलिए जानते है –

Rajasthan Police Constable Highlights Poits?

पोस्ट का नामRajasthan Police Constable
नौकरी का प्रकारसरकारी नौकरी
योग्यताभारत का नागरिक होना चाहिए
qualification10वीं और 12वीं पास
आयु सीमा18 वर्ष से 23 वर्ष
चयन प्रक्रियातीन चरण में
एनसीसी सर्टिफिकेट बेनिफिटनीचे बताए गए हैं
websiteDuniyatarget

Rajasthan Police Constable के लिए आवश्यक दस्तावेज? (Rajasthan Police Constable Document Required)

  • 10वीं की अंकसूची
  • 12वीं की अंकसूची
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मूल निवासी
  • आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ईमल आईडी

अगर आपके पास यह दस्तावेज है। तो आप आवेदन कर सकते है। यदि आपके पास मेरे द्वारा बताए गए दस्तावेज नहीं है तो आप किसी भी सरकारी नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। तो मेरा आपसे कहना है कि आप मेरे द्वारा बताए गए दस्तावेजों को बनवाएं। उसके बाद आवेदन करें।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल में आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता? (Rajasthan Police Constable Education Qualification)

  1. शैक्षिक योग्यता 10th पास (आर. ए. सी और एम. बी. सी बटालियन के लिए 8th पास)

आयु सीमा (Rajasthan Police Constable Age Limit)

  1. उम्मीदवार की आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए ।
  2. उम्मीदवार की अधिकतम् आयु सीमा 23 वर्ष होनी चाहिये ।
  3. आयु सीमा में (SC, ST, OBC, MBC और महिला उम्मीदवार के लिए 5 साल की छूट)

राजस्थान पुलिस में शारीरिक योग्यता? (Physical Eligibility in Rajasthan Police)

Rajasthan Police Constable Height यानि लंबाई की बात करें तो कुछ इस प्रकार हैं।

  • पुरुषों के लिए 168cm
  • महिलाओं के लिए 152cm
  • सीना या छाती, 81cm और सीना फुलाकर 86cm
  • वजन में पुरुषो के लिए कोई भी मापदंड लागू नहीं किया गया है।
  • महिलाओं के लिए वजन 47.5kg रखा गया है।

राजस्थान पुलिस में चयन प्रक्रिया? (Rajasthan Police Constable Selection Process)

दोस्तो आपको बता दें कि राजस्थान पुलिस कॉन्टेबल में अगर आप भर्ती होना चाहते है। तो आप जब भी Vacancy निकलती है। तब आप राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करें। तब आपको यह 3 Process से गुजर ना होगा।

  1. लिखित परीक्षा (75 अंक)
  2. फिजिकल, 5km दौड़ (15अंक)
  3. बोनस अंक (10अंक)

इन तीनों को पास करने के बाद तीनों के अंक मिलाकर 100 अंक में से आखरी में बनती है मैरिट लिस्ट।

लिखित परीक्षा का syllabus (कुल 150 प्रश्न, 75 अंक)
दोस्तो यह एग्जाम Offline होता है। और यह ओ.एम.आर सीट पर करवाया जाता है, जिसमे प्रत्येक प्रश्न .5 यानी आधे अंक का होगा। तो चलिए जानते है रिटर्न एग्जाम में कैसे प्रश्न पूछे जायेंगे।

  1. रिजनिंग और कंप्यूटर 60 प्रश्न (30 अंक)
  2. भारत का सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान और करंट अफेयर्स 35 प्रश्न (17.5 अंक)
  3. राजस्थान सामान्य ज्ञान 45 प्रश्न (22.5 अंक)
  4. राजस्थान सरकार के महिलाओं और बच्चों के प्रति अपराध को लेकर जो प्रावधान है उनके बारे में 10 प्रश्न (5 अंक)

लिखित परीक्षा : सबसे पहले राजस्थान पुलिस में लिखित परीक्षा होती है। जिसमें आपको एक Exam देना होता है। जिसमें आपको ज्यादा से ज्यादा Marks यानि अंक लाने होते हैं। उसी के आधार पर आपको चयन किया जाता है। इससे एग्जाम में ऑब्जेक्टिव टाइप (Objective type) के प्रश्न पूछे जाते हैं। और इस एग्जाम में 100 प्रश्न होंगे। जिसमें से जितने ज्यादा आप अंक लाएंगे उतने ही आपके चयन होने की संभावना है। उसके बाद शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया जाता है। तो आइए जानते हैं। शारीरिक परीक्षा में क्या किया जाता है।

शारीरिक परीक्षा : जिस विद्यार्थी ने लिखित परीक्षा पास कर ली है। उन्हें शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया जाता है जिसमें उन्हें रनिंग, आयु सीमा, लंबाई, वजन, सीना, वेट, चेस्ट लॉन्ग जंप, हाई जंप आदि से संबंधित जानकारी की परीक्षा ली जाती है उसी के आधार पर आपको कुछ अंक दिए जाते हैं। उसके बाद मेडिकल टेस्ट किया जाता है।

मेडिकल टेस्ट : लिखित परीक्षा होने के बाद आपकी शारीरिक परीक्षा ली जाती है। उसमें भी आप पास हो जाते हैं। तो उसके बाद मेडिकल टेस्ट किया जाता है। जिसमें भी आपको पास होना जरूरी है। तो आइए जानते हैं। मेडिकल टेस्ट में क्या-क्या होता है। मेडिकल टेस्ट में आपकी पूरे शरीर की जांच की जाती है। चाहे वह आपका प्राइवेट अंग ही क्यों न हो। ऊपर से लेकर नीचे तक जांच की जाती है।

तो आप समझ ही गए होंगे की Rajasthan Police Constable Selection Process कुछ इस प्रकार से किया जाता है।

राजस्थान पुलिस में फिजिकल दक्षता (केवल दौड़) (Rajasthan Police Constable Physical Test)

दोस्तो फिजिकल में सभी उम्मीदवारों (पुरुष, महिलाए और एक्स सर्विस मैन) के लिए 5 km की दौड़ है। इसमें सिर्फ टाइमिंग का अंतर है। जिसमे पुरुषों को 5 km भागने के लिए 25 मिनट, महिलाओं के लिए 35 मिनट और एक्स सर्विस मैन के लिए 30 मिनट दिया जाएगा। यानी आप दिए गए टाइम या समय से पहले 5 km दौड़ लगा देते हो तो आपको पूरे 15 अंक दिए जाएंगे। बल्कि अगर आप दिए गए समय से एक सेकंड भी देर से आए तो आपको भर्ती की प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।

Rajasthan Police में बोनस अंक (10 अंक का)


दोस्तो देखा जाए तो अगर यह अंक भी भर्ती होने के लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है। पर इसके लिए आप कुछ नही कर सकते हैं, यह अंक कुछ ही उम्मीदवारों को मिलेंगे। चलिए जानते है। ये 10 अंक किस किस को मिलेंगे।

  1. एनसीसी (NCC) – सी सर्टिफिकेट होने पर 5 अंक, बी सर्टिफिकेट होने पर 4 और ए सर्टिफिकेट वालो को 3 अंक मिलेंगे।
  2. होमगार्ड – 3 वर्ष की सेवा के लिए 5 अंक, 2 वर्ष की सेवा के लिए 3 अंक और 1 वर्ष की सेवा के लिए 2 अंक दिए जाएंगे।
  3. पुलिस से संबंधित पढ़ाई में – पोस्ट ग्रेजुएशन वालो को 5 अंक मिलेंगे, ग्रेजुएशन वालो को 4 अंक और डिप्लोमा वालो को 3 अंक दिए जाएंगे

(नोट : बोनस अंक में अधिकतम 10 अंक ही दिए जाते हैं।)

यह भी पढ़े –

Rajasthan Police Constable Syllabus and Exam Pattern?

Rajasthan Police Constable Exam में Objective type प्रश्न पूछे जाएंगे। Rajasthan Police Constable Exam में 150 प्रश्न होंगे। एक प्रश्न 1/2 नंबर का होगा टोटल 75 नंबर का पेपर होगा। जिसमें आपको 2 घंटे का समय दिया जाएगा। और इसके साथ ही आपको माइनस मार्किंग देखने को मिलती हैं।

आसान भाषा में बात करें तो अगर आपने 10 प्रश्न के उत्तर दिए जिसमें आपके 4 प्रश्न के उत्तर गलत है। तो आपको 4 नम्बर मिलेंगे।

Total Quastions150
Total Marks75
Each Quastion Marks1/2 (0.50)
Exam Time2 Hours
Nagetive Marking25%

Rajasthan Police Constable Salary?

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल उम्मीदवारों को राजस्थान सरकार द्वारा पुलिस कांस्टेबल पद के लिए Rs. 5200-20190 रूपये और ग्रेड पे 2400 रूपये हर माह सैलरी के तोर पर दी जाती हैं। Take Home Salary: Rs.23000/- + Allowances.

Leave a Comment