CG Board Marksheet Correction : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा होने वाली बोर्ड परीक्षा की मार्कशीट में किसी भी प्रकार की गलती है। जैसे कि माता पिता का नाम, छात्र या छात्रा का नाम, छात्र या छात्रा का सरनेम, इसके अलावा छात्र छात्रा की डेट ऑफ बर्थ (DOB) आदि में संशोधन करवाना चाहते हैं। तो बहुत ही आसानी से मार्कशीट में सुधार करवा सकते हैं। उसके लिए आप इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें। इस पोस्ट में डायरेक्ट लिंक नीचे दी गई है जिसके माध्यम से आप अपनी मार्कशीट में संशोधन कर सकते हैं।
नमस्कार दोस्तों,
मेरा नाम Rinku Rathor है। में Duniyatarget.com का Founder हूं। में इस ब्लॉग पर आपके लिए Education, Earn Money Online से जुड़ी नई-नई जानकारी साझा करता रहता हूं।
How to Apply Online for Correction in Marksheet 2023 : 10वीं और 12वीं में उत्तीर्ण छात्र छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की मार्कशीट में संशोधन करवाना चाहता है। उसकी पूरी प्रक्रिया इस पोस्ट में बताई गई है। जिससे आप बहुत ही आसानी से मार्कशीट में सुधार कर सकते हैं। इसके अलावा इस पोस्ट में मार्कशीट को कैसे डाउनलोड करें। से जुड़ी जानकारी भी इस पोस्ट में दी गई है। बहुत ही आसानी से हाईस्कूल या इंटर की ओरिजिनल मार्कशीट को डाउनलोड कर सकते हैं।

www cgbse nic in 10th 2023 : अभी तक विद्यार्थियों को अंकसूची सुधार, डुप्लीकेट अंकसूची, डुप्लीकेट माइग्रेशन सर्टिफिकेट, ट्रांसलेशनल सर्टिफिकेट आदि में सुधार करवाने के लिए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड रायपुर के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब ऐसा बिल्कुल नहीं है। अब आप अपने घर बैठे ही सब कुछ कर सकते हैं। बहुत ही आसानी से, उसके लिए आपको इस पोस्ट को अंत तक पढ़ना होगा।
CG Board Marksheet Certificate Correction Highlights?
आर्टिकल का नाम | Chhattisgarh Board Marksheet Correction |
सत्र | अनलिमिटेड |
लाभार्थी | सभी विद्यार्थी |
टॉपिक | CG Board Marksheet Correction Online Kaise Kare |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
बोर्ड का नाम | छत्तीसगढ़ प्रदेश बोर्ड |
क्लास | 10वीं और 12वीं |
ऑफिशियल वेबसाइट | cgbse.nic.in |
CG Board Marksheet में सुधार के लिए आवश्यक दस्तावेज?
छत्तीसगढ़ माध्यमिक बोर्ड की मार्कशीट में सुधार करने के लिए इन आवश्यक दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी जिसकी लिस्ट नीचे दी गई है।
- आधार कार्ड।
- कक्षा 10वीं की अंकसूची।
- कक्षा 12वीं की अंकसूची।
- अंकसूची में संशोधन किये जाने सम्बन्धी छात्र /माता-पिता का शपथ पत्र
- आवेदन फॉर्म /ऑनलाइन आवेदन की प्रिंट प्रति (हस्ताक्षर युक्त ) (आवेदन पूर्ण होने पर डाउनलोड करना है )
यह भी पढ़ें –
- English में पास कैसे हो?
- Science में पास कैसे हो?
- Mathematics मे पास कैसे हो?
- Social Science में पास कैसे हो?
- टॉपर कैसे बनें?
- MP Board की कॉपी कैसे चेक होती हैं।
छत्तीसगढ़ बोर्ड मार्कशीट नाम सुधार कैसे करें? (CG Board marksheet correction Online 2023)
- सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाना होगा।
- अब आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
- राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन (अंकसूची सुधार,डुप्लीकेट माइग्रेशन,डुप्लीकेट अंकसूची,ट्रांसलेशनल सर्टिफिकेट, अंकसूची अपडेशन) ऑप्शन दिखेगा जिस पर क्लिक करें।
- अब फिर नया पेज खुलेगा। जिस पर सबसे पहले आपको अपना अकाउंट क्रिएट (पंजीयन ) करना होगा, इसके लिए दिए गए इंटरफ़ेस में Registration पर क्लिक करना है। (इसमें आपको 8 अंकों का पासवर्ड बनाना है।)
- इसके पश्चात User Created Successfully का स्क्रीन पर प्राप्त होगा आपको Ok पर क्लिक करना है। अब आपके द्वारा दर्ज मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा जिससे दर्ज कर Verify OTP पर क्लिक करना है। इस तरह आप का रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
- अब आपके सामने दो ऑप्शन है। एक तो ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर आ जाएं। या फिर मोबाइल पर भेजा गया e-mail 📨 पर क्लिक Click here to login पर करें।
- अब एक बार फिर से लॉगिन करें।
- अब आपके सामने चार ऑप्शन देखेंगे। जिसमें से New Application ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने 6 ऑप्शन देखेंगे। जिसमें से आप जो करना चाहते हैं उस पर क्लिक करें।
- हम यहां पर आपसे marksheet correction के बारे में पूरी जानकारी साझा करने जा रहे हैं। इस लिए आपको marksheet correction के इंटरफेस पर क्लिक करना है।
- अब इसमें मांगी गई जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
- ऑनलाइन आवेदन फार्म में सबसे पहले अपना रोल नंबर, नामांकन क्रमांक, कक्षा, मैन परीक्षा या सप्लीमेंट्री , एग्जाम वर्ष दर्ज कर search पर क्लिक करना है |
- परीक्षार्थी का विवरण- रोल नंबर, नाम, माता का नाम, पिता का नाम ,अन्य जानकारी ऑटोमेटिक फिल हो जायेगा।
- अब इसमें मांगे गए दस्तावेज को ध्यान पूर्वक अपलोड करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब आप इसमें मांगा गया आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- एक बार फिर से सबमिट करें।
- अब आपका आवेदन सफलतापूर्वक हो जाएगा।